{"_id":"64d538b9136be127cc022074","slug":"bike-rider-couple-died-after-colliding-with-cattle-auraiya-news-c-211-1-aur1002-1668-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मवेशी से टकराकर बाइक सवार दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मवेशी से टकराकर बाइक सवार दंपती की मौत
Fri, 11 Aug 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
औरैया। मवेशी से टकराकर बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात फिरोजाबाद के कठफोरी के पास हुआ। दोनों एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस गुरुग्राम जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए।
सैनिक काॅलोनी निवासी अनुपम (32) पुत्र स्व. राजकुमार टेलर गुरुग्राम में रेहड़ी पर कपड़ा बेचने का काम करता था। बुधवार रात नौ बजे वह पत्नी प्रीति के साथ घर से बाइक लेकर गुरुग्राम जाने के लिए निकला था। रात 12 बजे के करीब फिरोजाबाद के कठफोरी के पास अचानक से सड़क पर मवेशी आ गया। इससे बाइक मवेशी से टकराने के बाद सड़क पर जा गिरी।
हादसे में घायल दंपती की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया और रात में ही छोटे भाई अमित समेत परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हुआ। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचे तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
मृतक के छोटे भाई अमित ने बताया कि 21 अगस्त को पिता का बीमारी से निधन हो गया था। इस पर भाई व भाभी गुरुग्राम से 22 अगस्त को आए थे। तेहरवीं संस्कार में शामिल होकर वह बुधवार रात वापस गुरुग्राम जा रहे था। बताया कि भाभी गर्भवती थी।
अनुपम और प्रीती की मौत के बाद से सैनिक कॉलोनी का माहौल गमगीन दिखा। हर किसी के आंख नम दिखी। जवान बेटे और बहू की मौत के बाद मां कमला देवी, भाई अमित, छोटू का बुरा हाल रहा। कमला देवी बार बार दहाड़ मार कर रोती-बिलखती नजर आई। 19 दिन पहले पति की मौत और उसके बाद बेटे व बहू की मौत का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। परिवार व पड़ोसी ढांढस बंधाते नजर आए।
बीमार पिता के निधन का जहां अनुपम व उसके भाइयों को गम था। वहीं, इस बात की खुशी थी कि उसके घर में नया मेहमान आने वाला है। अमित ने बताया कि भाभी पांच की गर्भवती थी। घर में सभी इस बात से खुश थे। पता नहीं किसकी नजर लग गई कि एक झटके में सभी खुशियां छिन गई।