फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bidhoona tehseel complain on cm helpline

सीएम हेल्पलाइन पर सर्वाधिक शिकायतों में बिधूना तहसील टाप सिक्स में

Sun, 28 Feb 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
bidhoona tehseel complain on cm helpline
योगी आदित्यनाथ आफिस के ट्विटर हैंडल से किया गया पहला ट्वीट - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज सर्वाधिक शिकायतों के मामले में औरैया की बिधूना तहसील भी शामिल हैं। शुरुआती छह जगहों में बिधूना का नाम है। सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यालय के आफीशियल ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में ये जानकारी साझा की गई है। मुख्यमंत्री ने इन तहसीलों में दर्ज शिकायतों के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायत निस्तारण के आंकड़ों में अधिकारी भले ही गोलमाल करते हों लेकिन उनकी ये कारस्तानी प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से छुप नहीं सकी। शनिवार रात 10:05 बजे सीएम आफिस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि जनपद हरदोई की सदर तहसील, गोंडा की सदर तहसील, मिर्जापुर की सदर तहसील, औरैया की बिधूना तहसील, बस्ती की हरैया तहसील से भी बड़ी संख्या में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें दर्ज हुईं हैं। अगले ट्वीट में बताया गया कि सीएम ने उक्त तहसीलों में दर्ज शिकायतों के निस्तारण के लिए उप जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed