फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bharat band mixed effect in city

जिले में भारत बंद का दिखा मिला-जुला असर

Tue, 28 Sep 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
bharat band mixed effect in city
बिधूना में भगत सिंह चौराहे के समीप सड़क पर बैठे भारतीय किसान यूनियन नेता - फोटो : AURAIYA
औरैया। कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को किसान संगठनों के भारत बंद का जिले में मिला-जुला असर देखने को मिला। किसानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। बिधूना में किसानों ने सड़क पर विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अमाशंकर राजपूत के नेतृत्व में किसान जिला मुख्यालय ककोर पहुंचे। प्रदर्शन के बाद पांच सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर रामनरेश, सतीश चंद्र, प्रवीण राजपूत, गुड्डी वर्मा, संजू वर्मा, सोबरन सिंह, राजेंद्र सिंह, मुकुट सिंह आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अमाशंकर ने बताया कि कृषि कानून को वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना लागू करने, कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश 2020 लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। उधर कंचौसी कस्बा व रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने रोका किसानों का जुलूस
बिधूना। तहसील परिसर में किसानों की भीड़ पहुंचने की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। चंद मिनटों में तहसील छावनी में तब्दील हो गई। किसानों ने जुलूस निकाला तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भगत सिंह चौराहे पर रोक दिया। इस पर किसानों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार ने पदाधिकारियों के साथ भारत बंद को काला दिवस के रूप में मनाया। किसानों के बिधूना तहसील पहुंचने की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचने वाले किसानों को भगत सिंह चौराहे पर रोक दिया गया। किसानों ने तीन सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी राशिद अली को सौंपा। इस मौके पर सीओ मुकेश प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत, अमर, नरेंद्र समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed