फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ...bhaarat mein ajamer madeena lagata hai

...भारत में अजमेर मदीना लगता है

Sun, 14 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 14 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
 ...bhaarat mein ajamer madeena lagata hai
शरदोत्सव प्रदर्शनी में शनिवार रात आयोजित कव्वाली में देश के नामचीन कव्वालों ने धमाल मचाया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम शहर की जनता को स्वस्थ्य मनोरंजन प्रदान करने का एक अच्छा माध्यम है। वहीं कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत कानपुर के कव्वाल शरीफ परवेज की नज्म हमको जो मिला है वो मोहम्मद से मिला है से हुई।

धमाकेदार शुरुआत होते ही पंडाल में खचाखच भरे दर्शकों ने तालियां की गड़गड़ाहट शुरु कर दी। इसके बाद ढोलक, मंजीरे, ढपली की थाप पर एक के बाद एक शेर पढ़े गए। लगभग एक घंटे तक एक छोर संभाले लोगों को आनंदित करने के बाद परवेश शरीफ ने महिला कव्वाला बेबी डिस्को को गायकी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस मौके पर शरीफ परवेज की ओर से सुनाई गई कव्वाली ख्वाजा का रोजा नगीना लगता है..भारत में अजमेर मदीना लगता है। बहुत सराही गई। 
विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली से आई कव्वाला बेबी डिस्को ने अपना जलवा बिखेरना शुरु किया। इसकी शुरुआत ...रोज देख लेती हूं आईना मोहम्मद का सुनाकर समां बांध दिया। इसके बाद बेबी डिस्को की ओर से शुरु हुआ जवाबो का दौर। उन्होंने अपने शेरों के माध्यम से माहौल में पूरा तराना भर दिया। अपने शेर में सुनाते हुए कि अखियत की मंजिल भी तेरे पांव चूमेगी, अख्तियार कर लेना रास्ता मोहम्मद का बहुत सराहा गया। इसके अलावा ये कुछ कल्पनाएं हैं जो अर्पण करने आई हूं, बड़ी श्रद्धा से ख्वाजा के दर्शन करने आई हूं...को श्रोताओं ने बहुत पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर विशिष्ट अतिथि हाफिज अब्दुल सत्तार व सरताज खां के अलावा अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला, ईओ राधा तिवारी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सरताज खां के अलावा कार्यक्रम संयोजक सभासद नरेंद्र तोमर, मोहम्मद इदरीश फारुकी, हरिओम शर्मा, सायरा अख्तर, जफर अख्तर, सभासद जैनुल आबदीन, कमरुन निशा, फूलचंद्र, ओंमकार अग्निहोत्री, रामू गुप्ता, डा.रघुनंदन सिंह निषाद, यशपाल निषाद, जावेद अख्तर, गुफरान, ताहिर, रज्जू, शानू, फहीम उफ्र पप्पू, विवेक ठेकेदार, इंतखाब ठेकेदार, चंद्रशेखर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed