{"_id":"77bf5a90aee30082366199ca448cf988","slug":"be-aware-and-save-from-fire-incedent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानी बरतें, आग की घटनाओं से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानी बरतें, आग की घटनाओं से बचें
ब्यूरो/अमर उजाला औरैया
Updated Mon, 20 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी औरेया में सीआईएसएफ अग्निशमन शाखा द्वारा चलाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह का सोमवार देर शाम पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। मौैके पर सीआईएसएफ जवानों ने आग बुझाने के कई हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। मुख्य अतिथि एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक डी सिंह ने कहा कि सावधानी बरतकर हम घरों एवं संयंत्र में आग लगने की घटनाओं को रोक सकते हैं।
विज्ञापन
सीआईएसएफ एनटीपीसी डिप्टी कमांडेंट एसके झा ने फायर विंग के बेहतरीन प्रदर्शन के बारे में बताया। सीआईएसएफ फायर के असिस्टेंट कमांडेंट नरेंदर ने बताया कि पूरे सप्ताह अग्निशमन कर्मियों द्वारा एनटीपीसी कर्मचारियों, केंद्रीय विद्यालय व सेंट जोसेफ के बच्चों, शिक्षकों को अग्निशमन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इसके साथ ही अग्निशामक उपकरणों के प्रयोग के बारे में बताया गया। अग्नि सुरक्षा के बारे में निबंध तथा प्रश्नोत्तरी, स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें आलोक नगर तथा सीआईएसएफ परिसर की महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
स्लोगन प्रतियोगिता में समीर पाल, सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों की निबंध लेखन प्रतियोगिता में अनुष्का दुबे व पोस्टर कंपटीशन में कुशाग्र ने पहला स्थान पाया। एनटीपीसी कार्मिकों की निबंध प्रतियोगिता में अतुल कुमार, स्लोगन प्रतियोगिता में बीके कश्यप ने पहला स्थान पाया। केंद्रीय विद्यालय के बच्चों की निबंध प्रतियोगिता में आकृति यादव ने व पोस्टर प्रतियोगिता में ओमप्रकाश ने पहला स्थान पाया।
एनटीपीसी कार्मिकों की गृहणियों की निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ममता बाजपेई ने पहला स्थान पाया। सीआईएसएफ कार्मिकों की गृहणियों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरती मलिक एवं निबंध प्रतियोगिता में भावना प्रदीप चौधरी ने पहला स्थान पाया। सीआईएसएफ कार्मिकों के बच्चों की निबंध प्रतियोगिता में एन कमल राज ने पहला स्थान पाया। मौके पर एजीएम पी श्रीधर, डिप्टी कमांडेंट गेल पाता अनिल कुमार, एनटीपीसी सीआईएसएफ डिप्टी कमांडेंट एसके झा, एसी फायर नरेंदर, निरीक्षक अग्नि देवचंद आदि ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।