फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Barrier removed, collection stopped from devotees visiting Mangala Kali temple

Auraiya News: हटा बैरियर, मंगला काली मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से वसूली बंद

Sun, 06 Oct 2024 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Barrier removed, collection stopped from devotees visiting Mangala Kali temple
औरैया। मां मंगला काली दरबार आने वाले भक्तों से पार्किंग के नाम पर बैरियर लगाकर हो रही वसूली बंद हो गई है। इससे श्रद्धालुओं ने खुशी जताई। अवैध वसूली की जानकारी होने पर परेशान श्रद्धालुओं की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपते ही ठेकेदार ने बैरियर हटा दिया।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन से बीहड़ स्थित मां मंगला काली के दरबार में आने वाले भक्तों से पार्किंग के नाम पर अवैध रूप से बैरियर लगाकर वसूली की जा रही थी। इसको लेकर कई भक्तों ने विरोध जताया। यहां तक मंदिर परिसर में प्रतिदिन आने-जाने वाले, वहां निवास करने वालों ने बैरियर लगाकर पार्किंग के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को लेकर आपत्ति जताई। यही नहीं बैरियर पर मौजूद युवकों द्वारा दबंगई दिखाते हुए पार्किंग शुल्क वसूले जाने की बात भी कही गई, लेकिन वहां पहुंचने वाले भक्तों को किसी तरह की सुविधा नहीं दी जा रही थी।
विज्ञापन

रुपये देने में असमर्थता जताने वालों को मंदिर जाने से रोका जा रहा था। इससे कई भक्त वापस लौटने को मजबूर हो रहे थे। इससे नाराज लोगों ने मंदिर के महंतों और जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली थी। इस समस्या को लेकर अमर उजाला की टीम मौके पर पहुंची। तो पाया कि कई भक्त बैरियर पर मौजूद युवकों की दबंगई के कारण लौटते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने शनिवार के अंक में भक्तों की परेशानी से संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। मंदिर आने वालों की मांग थी कि भक्तों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। यही कारण है कि यहां आने वाले भक्तों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। खबर छपने के बाद शनिवार से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed