{"_id":"6a8f38c6b7baddf974051267","slug":"barawafat-procession-taken-out-with-grandeur-message-of-brotherhood-and-peace-conveyed-auraiya-news-c-211-1-aur1008-150449-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शान-ए-शौकत से निकला बारावफात का जुलूस, दिया भाईचारा व अमन का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शान-ए-शौकत से निकला बारावफात का जुलूस, दिया भाईचारा व अमन का संदेश
विज्ञापन
बेला में जुलूस निकालते लोग। संवाद
- फोटो : kargil news
औरैया/अजीतमल। जिलेभर में मुस्लिम समुदाय ने बुधवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर विभिन्न कस्बों और गांवों में पारंपरिक जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए। शहर में आई लव मोहम्मद के पोस्टर दिखे, वहीं बिधूना में जुलूस के दौरान तिरंगा झंडे भी लहराए गए।
शहर में हजरत बाबा शाह जमाल शाह से एक जुलूस निकला, जो प्रमुख मार्गों से गुजरा। जगह-जगह हुसैनी लंगर का आयोजन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। यातायात प्रतिबंधित होने से राहगीरों को कुछ परेशानी हुई। पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेश को याद किया गया। लोगों ने अमन-चैन की दुआएं कीं।
बिधूना कस्बे में तिरंगा लहराता जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरा। नारों के बीच लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी मनाई। अजीतमल और बाबरपुर नगर में निकले जुलूसों में राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। दिबियापुर में नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा और विपिन गुप्ता ने जुलूस का स्वागत किया।
विज्ञापन
सहार, मुरादगंज, अछल्दा और बेला सहित कई गांवों में भी बारावफात के जुलूस निकाले गए। फफूंद में खानकाह आस्ताना आलिया समदिया से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकला। इन जुलूसों में हजारों ग्रामीण झंडे लेकर शामिल हुए। अनंतराम में नूरानी जामा मस्जिद से शुरू हुए जुलूस-ए-मोहम्मदी के समापन पर धर्मगुरुओं ने नात शरीफ पढ़ी।

बेला में जुलूस निकालते लोग। संवाद- फोटो : kargil news