{"_id":"634b067147fcc87e2f3580b7","slug":"ban-on-delivery-and-treatment-with-ayushman-card-in-private-hospitals-auraiya-news-knp723313149","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से गर्भवतियों के इलाज व प्रसव पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से गर्भवतियों के इलाज व प्रसव पर रोक
विज्ञापन
शासन द्वारा नामित स्टेट एजेंसी फॉर कांप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विस (साचीज) कंपनी ने पाया है कि निजी अस्पतालों में सामान्य प्रसव के बजाए अधिक लाभ पाने के लिए आपरेशन कर रहे हैं। कई जिलों से शिकायतें भी शासन तक पहुंची थी। जांच में कुछ जगहों पर मामले भी सही पाए गए। इसके बाद ही एजेंसी ने सख्त फैसला लिया है।
आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड धारकों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराने की व्यवस्था सरकार ने कर रखी है। जिले में गुलाब सिंह अस्पताल औरैया, नयन ज्योति हास्पिटल औरैया, ओमीसा हास्पिटल औरैया ही निजी अस्पताल संबद्ध है। अभी इन्हीं अस्पतालों में गर्भवतियों के इलाज व प्रसव की सुविधा मुहैया कराई जा रही थी। आपरेशन के लिए सरकार ने तीन तरह के पैकेज के साथ धनराशि निर्धारित कर रखी है, जिसमें पहले पैकेज में 12 हजार, दूसरा 14 हजार 100 रुपये, तीसरा पैकेज में 15 हजार रुपये शामिल हैं।
आयुष्मान योजना के तहत संबद्ध अस्पताल
शहर का 50 शैया अस्पताल, चिचौली स्थित 100 शैया अस्पताल व बिधूना, अजीतमल, दिबियापुर, अयाना, सहार, औरैया, ऐरवाकटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। अब इन्हीं अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत गर्भवतियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विभागीय आंकड़ा...
लाभार्थी परिवार- 1,53,359
आयुष्मान कार्डधारक- 79,998
इलाज प्राप्त करने वाले लाभार्थी-10,206
बोले जिम्मेदार....
शासन ने सुरक्षित प्रसव को लेकर गंभीर है। शासन से जो निर्देश मिलेंगे उसका पालन कराया जाएगा। सभी अस्पतालों में प्रसव की बेहतर सुविधा उपलब्ध है। निजी अस्पतालों में पिछले एक माह में कोई आपरेशन न किए जाने की जानकारी हुई है। डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ