फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Baisundhara team wins Volleyball Championship title

Auraiya News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब बैसुंधरा टीम के नाम

Sat, 07 Feb 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 07 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Baisundhara team wins Volleyball Championship title
फोटो-9-ट्रॉफी के साथ विजेता टीम। संवाद
औरैया। एनटीपीसी ने सामाजिक दायित्व के अंतर्गत परियोजना प्रभावित गांवों के मध्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसमें बैसुंधराकी टीम ने नाम प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल मैदान में हुई। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में ग्राम जमुहा बनाम कैंजरी तथा द्वितीय चरण में ग्राम बैसुंधरा बनाम परवाहा के मध्य रोमांचक मुकाबले खेले गए। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए बैसुंधरा एवं कैंजरी की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में बैसुंधरा पंचायत की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सीधे सेटों में जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि कैंजरी पंचायत की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख शुभाशीष गुहा ने विजेता टीम को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एनटीपीसी अपर महाप्रबंधक, विभागाध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिकारीग, चारों ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed