फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bagpur child deaths from diarrhea

बघईपुर में डायरिया से बच्ची की मौत

Fri, 19 Aug 2016 12:12 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Fri, 19 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bagpur child deaths from diarrhea
डायरिया से पीड़ित बच्ची को अस्पताल ले जाता राजू। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव बघईपुर में डायरिया फैलने से गुरुवार को एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग बीमारी की चपेट में है। सूचना पर गांव पहुंची अछल्दा सीएचसी की टीम ने दवाइयां बांटी। फिलहाल मरीजों की हालत में सुधार नही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बघईपुर में डायरिया से करीब आधा दर्जन बीमार हैं। गुरुवार सुबह राजू की दो जुड़वा बेटियों गुंजन व कंचन (6) की हालत बिगड़ गई। राजू उन्हें लेकर सीएचसी अछल्दा पहुंचा। जहां से कंचन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गुंजन की भी हालत खराब है। राजू जब मृत बच्ची को लेकर गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। इसके अलावा गांव में नीलेश(40) पत्नी शिवनाथ, होमसिंह(38)पुत्र रघुवार दयाल व होम सिंह की बेटी दुर्गावती (12), बेटा होशियार सिंह (14), मान सिंह (42) पुत्र छेदालाल डायरिया की चपेट में है। अछल्दा सीएचसी प्रभारी डा. सिद्धार्थ वर्मा टीम के साथ गांव पहुंचे और जांच की। इसके अलावा दवाइयां भी बांटी। डा. सिद्धार्थ ने बताया कि सभी डायरिया की चपेट में हैं। सुबह फिर टीम उन लोगों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed