{"_id":"63c6e7ed4dcf4a7d066e4983","slug":"baba-overflow-300-bigha-crop-submerged-auraiya-news-knp7393713156-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बंबा ओवर फ्लो, 300 बीघा फसलें जल मग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बंबा ओवर फ्लो, 300 बीघा फसलें जल मग्न
विज्ञापन
बिधूना। नहर में कटान के बाद अब हरचंद्रपुर-कटैया रजबहा से निकला बंबा नगला मुंशी गांव के सामने ओवर फ्लो हो गया। इससे तीन गांव के 50 किसानों की करीब 300 बीघा में बोई गई फसलें जलमग्न हो गईं। किसानों ने पानी बंद किए जाने की मांग की है।
पिछले महीने बंबे व रजबहों की सिल्ट सफाई कराई गई थी। इसके बाद भी कुछ जगहों पर बंबे में काम छोड़ दिया गया। वहीं सफाई के दौरान कुछ जगह के कुलावे बंद नहीं किए गए। सोमवार को बंबा ओवर फ्लो होने से पानी नगला मुंशी गांव में पहुंच गया। आस पास के खेतों में खड़ी सरसों, आलू, गेहूं की फसलें भी जलमग्न हो गईं।
गांव में कुछ घरों के सामने पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इधर बंबे के आगे की ओर सफाई न होने से पानी आगे भी नहीं बढ़ सका और बमुराहा, रठगांव के खेतों तक जा पहुंचा। किसानों की फसलें भी पानी में डूब गईं। किसानों ने सिल्ट सफाई के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। किसानों ने जल्द पानी का बहाव कम करने व किसानों के हुए नुकसान का आकलन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
----