{"_id":"65171339138b623d3209dc48","slug":"auto-overturns-while-saving-dog-two-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1003-3501-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कुत्ते को बचाने में पलटा ऑटो, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कुत्ते को बचाने में पलटा ऑटो, दो घायल
Fri, 29 Sep 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल। इटावा से औरैया जा रहा एक ऑटो कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर के पास हाईवे पर शुक्रवार दोपहर को अचानक से कुत्ता सामने आने से पलट गया। जिससे ऑटो में सवार राजकुमारी निवासी जुबैर की मड़ैया थाना सट्टी कानपुर देहात व उसके पिता रामसेवक निवासी बिठौली इटावा घायल हो गए। इस दौरान ऑटो में कुल पांच सवारियां मौजूद थींं। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
लाइन दुरुस्त करने के दौरान गिरा लाइनमैन, घायल
दिबियापुर। शुक्रवार की शाम फफूंद दिबियापुर मार्ग पर बिजली लाइन में फाल्ट आ गया। जानकारी होने पर पहुंचे लाइन मैन फाल्ट ढूंढ रहे थे। इस दौरान संविदा लाइनमैन दिलीप उर्फ छोटू सीढ़ी पर चढ़कर लाइन चेक करने लगा।अचानक संतुलन बिगड़ा और लाइनमैन नीचे आ गिरा।घायल लाइनमैन को औरैया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। संवाद