{"_id":"5f834d408ebc3e9bff7e11bf","slug":"auriya-news-auraiya-news-knp587904031","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौली नाले पर 1.83 करोड़ से बनेगा पुल, 15 गांवों के लोगों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौली नाले पर 1.83 करोड़ से बनेगा पुल, 15 गांवों के लोगों को होगी सहूलियत
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नौली नाले पर पुल न होने से लंबे समय से परेशानी झेल रहे लगभग 15 गांवों के लोगों को अब मुख्यालय पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। नाले पर लगभग 1.83 करोड़ रुपये से पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने रविवार को शिलान्यास किया।
रविवार को कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने नौली नाले पर पुल निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि संस्थागत ढांचे के साथ ही जिले का समग्र विकास के लिए वह बराबर प्रयासरत हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, दिबियापुर में अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टैंड व जिले में विभिन्न विकास कार्यों के बारे में उन्होंने बताया।
बताया कि औद्योगिक नगर दिबियापुर में स्थित पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस काफी पुराने हो चुके हैं। शीघ्र ही सर्किट हाउस बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। रिजर्व पुलिस लाइन की स्थापना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। गिरीश तिवारी, अमर सिंह राजपूत, सर्वेश भदौरिया, राज्यमंत्री के पीआरओ प्रमोद राजपूत मौजूद रहे।