{"_id":"62d064e968e0a84308388848","slug":"auraiya-report-on-13-including-dgm-of-toll-on-the-order-of-the-court-auraiya-news-knp7075755146","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः कोर्ट के आदेश पर टोल के डीजीएम समेत 13 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः कोर्ट के आदेश पर टोल के डीजीएम समेत 13 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
अजीतमल। जसवंत नगर निवासी मो. उमर ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली अजीतमल में अनंतराम टोल प्लाजा के डीजीएम समेत 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया कि पांच जून की सुबह अनंतराम टोल प्लाजा के डीजीएम सत्यवीर सिंह यादव ने 12 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर टोल प्लाजा के पास बनी दुकानों व पानी की टंकी में तोड़फोड़ की। जब लोगों ने विरोध किया तो डीजीएम ने हाथ-पांव तुड़वाने व जान से मारने की धमकी दी।
उसने कोतवाली अजीतमल पुलिस को तहरीर दी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने 18 जून को अजीतमल पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।