फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Dec 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो15एयूआरपी 24- पुलिस की गिरफ्त में धोखाधड़ी का आरोपी मोहित पाल - फोटो : AURAIYA
औरैया। बीमा की राशि धोखाधड़ी कर हड़पने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के छछूंद अछल्दा निवासी पीड़िता रीना देवी पत्नी स्व.सुरेंद्र ने 13 दिसंबर 2021 को पति के दोस्त मोहित पाल व उसके जीजा के खिलाफ धोखाधड़ी करने की तहरीर दी थी। पीड़िता ने बताया कि मोहित व उसके बहनोई पति सुरेंद्र के दोस्त थे। इस वजह से उनका घर पर आना-जाना था। 24 दिसंबर 2020 को पति की मृत्यु हो गई। इस पर दोनों ने उसके साथ सहानुभूति का नाटक करते हुए पति की मौत के बाद मिलने वाले बीमा की धनराशि को जल्द दिलाए जाने को लेकर गुमराह किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उससे खाते का ब्योरा, बीमा के कागजात, एटीएम व हस्ताक्षर सहित खाली चेक बुक भी ले गए। बाद में बीमा की धनराशि 10 लाख 70 हजार रुपये दूसरे खातों में हस्तांतरित कर धोखाधड़ी कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने बताया मामले में एक आरोपी मोहित निवासी हालेपुर अटसू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से पुलिस ने 17 हजार रुपये नगद बरामद किए। दूसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed