फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

राज्यभिषेक के साथ दशहरा महोत्सव का हुआ समापन

Mon, 18 Oct 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 17एयूआरपी12- फफूंद दशहरा महोत्सव में राज्याभिषेक के लिए सजा मंच - फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। कस्बे की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का समापन शनिवार रात भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक और जालंधर लीला के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन मुकेश भारतीय ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंतिम दिन रामलीला देखने वालों की भीड़ सुबह तक मौजूद रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने श्रीराम दरबार की आरती कर अंतिम दिन रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने की सीख लेनी चाहिए। इस तरह के आयोजनों से सभी को सीख मिलती है। उन्होंने रामलीला कमेटी की भी प्रशंसा की। इसके बाद राज्याभिषेक कार्यक्रम की लीला का मंचन किया गया। साथ ही जालंधर लीला का भी मंचन किया गया। जिसे देखने के लिए कस्बे और गांव क्षेत्र की भीड़ उमड़ पड़ी। लीला का मंचन देखने के लिए भीड़ रविवार की सुबह तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रही। कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर शुक्ला ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed