फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

चलती ट्रेन में युवकों ने महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका. घायल

Fri, 13 Aug 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो12एयूआरपी 44- अस्पताल में भर्ती घायल पूजा। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। इटावा निवासी एक महिला पर अछल्दा स्टेशन के पास ट्रेन में सवार कुछ युवकों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। जिससे महिला झुलस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

इटावा जिले के लोअन्ना चौराहा मोहल्ला निवासी पूजा (35) पत्नी उदयराज ने बताया कि उसका मायका फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दशहरा में है। गुरुवार को वह इंटरसिटी ट्रेन से इटावा से पाता आ रही थी। अछल्दा में विरोधी डिब्बे में घुस आए। जहां दबंगों ने उसके साथ गाली-गलौज की जिस पर डिब्बे में मौजूद यात्रियों ने विरोध भी किया। इसी बीच ट्रेन पाता की तरफ चल दी। तभी दबंगों ने मौका पाकर उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। जिससे उसके पीछे का हिस्सा झुलस गया। उसे लोगों ने पाता स्टेशन पर उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंची पुलिस को उसने बताया कि उसके भाई अनुज कोटा डीलर है। गांव निवासी दबंगों ने जबरन राशन न देने पर उसके भाई को गलत फंसा दिया। जिससे पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। एक माह से उसका भाई जेल में है। वह अपनी ससुराल इटावा से अपने मायके दशहरा आती-जाती हैं। जहां अक्सर दबंग उसे गांव आने पर जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि तीन दिन पहले ही दबंगों ने उसे गांव आने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिस पर उसने तत्काल थाना पुलिस को लिखित शिकायती पत्र भी दिया था। पर पुलिस ने उसके शिकायती पत्र पर कोई ध्यान नहीं दिया। पुलिस की अनदेखी के चलते यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी
पीड़िता की ओर से तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। साथ ही घटना की हकीकत को भी पता किया जा रहा है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
-अपर्णा गौतम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed