{"_id":"60cce8b38ebc3effbe1d6d5d","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6350286112","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक की मरम्मत, क्रॉसिंग देर से खुलने पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक की मरम्मत, क्रॉसिंग देर से खुलने पर जाम
विज्ञापन
फोटो-18एयूआरपी-20- अछल्दा रेलवे क्रांसिंग पर जाम में फंसे वाहन
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। रेलवे क्रॉसिंग अछल्दा पर दोपहर में ट्रैक की मरम्मत के चलते क्रॉसिंग देर से खोली गई। इसके चलते अछल्दा मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। डेढ़ घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। आरपीएफ ने काफी मशक्कत के बाद जाम में फंसे वाहनों को बारी-बारी से निकलवाया।
शुक्रवार को दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग 13-बी पर दोपहर 12 बजे से रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम किया जाने लगा। रेलवे क्रॉसिंग के पास अप रेलवे ट्रैक की मरम्मत होने के कारण क्रॉसिंग बंद कर दी गई। जिसके चलते अछल्दा-फफूंद मार्ग पर जाम लग गया। इस बीच काफी संख्या में दो पहिया वाहन चालक क्रॉसिंग पार कर रेलवे ट्रैक पर आ गए। जाम बढ़ता देख करीब सवा एक बजे के करीब क्रॉसिंग खोली गई तो दोनों ओर से वाहन गुजरने के कारण जाम लग गया। इसी बीच ट्रेन आने का समय हो गया। ट्रैक पर जाम में वाहन फंसे होने की सूचना पर आरपीएफ जा पहुंची।
आरपीएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को ट्रैक से हटवा कर जाम खुलाया। इस बीच करीब पौने दो बजे यातायात सामान्य हो सका। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रैक मरम्मत के कारण क्रॉसिंग बंद की गई थी।