फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

बंधक बना कर पीटा, पुलिस ने बदलवाई तहरीर

Fri, 18 Jun 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के मुड़ैना रामदत्त गांव में दबंगों ने एक किसान को घर पर बंधक बना कर बुरी तरह से पीटा। मामले की शिकायत करने पर पहले तो पुलिस आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कह घायल को अस्पताल भिजवाया। बाद में मामले को दबाने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बना तहरीर बदलवा दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार को धमकियां दी जा रही है।
विज्ञापन

मुड़ैना रामदत्त निवासी मोहित कुमार 12 जून को खेत पर काम कर रहा था। उसकी भतीजी खाना देने जा रही थी। इसी बीच गांव के एक युवक ने भतीजी से जबरन खाना छीन कर फेंक दिया। उलाहना देने आरोपी के घर गए मोहित को उसके घर वालों ने बंधक बना लिया और बुरी तरह पिटाई कर दी। इतना ही नहीं हमलावरों ने उसके शरीर पर चाकू गोद कर कई गंभीर जख्म कर दिए। काफी देर बाद मोहित घर नहीं पहुंचा तो उसका भाई गुंजन आरोपी के घर जा पहुंचा। वहां देखा तो उसका भाई बदहवास रस्सी से बंधा पड़ा था। जानकारी देने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

गुंजन ने बताया कि पहले वह भाई का इलाज कराने चला गया। दूसरे दिन जब थाने पहुंचा तो थाने के दरोगा ने उल्टा उसे धमकाना शुरू कर दिया और तहरीर बदलवा दी। जिसमें उसने लिखवा लिया कि उसका भाई बिजली मिस्त्री है और काम करने के दौरान हुई कहासुनी में मारपीट हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है, शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed