फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

ब्लैक फंगस से मौत के बाद मचा हड़कंप, स्वास्थ्य टीम ने की जांच

Mon, 24 May 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
बिधूना(औरैया)। जिले में ब्लैक फंगस से युवक की पहली मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप रहा। स्वास्थ्य विभाग की कई टीम कस्बे मृतक के घर पहुंची। स्वास्थ्य टीम ने परिवारीजनों के सैंपल लेने के साथ ही पास पड़ोस के लोगों की जांच की है। इसके साथ ही घर व मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

बिधूना कस्बे के सब्जी मंडी में रहने वाले व्यवसायी पंकज गुप्ता (42) की रविवार को हैलट में ब्लैक फंगस से मौत हो गई थी। युवक की मौत की खबर से जिले में हड़कंप मचा रहा। पहली मौत होने से स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया। सोमवार को सीएसची बिधूना से डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मृतक के घर पहुंची। मृतक की पत्नी, बेटे व परिवार के लोगों के सैंपल लेने के साथ ही पड़ोस के 10-15 घरों के सैंपल लिए। वहीं, जिला प्रशासन ने नगर पंचायत की टीम भेज कर पूरे घर व मोहल्ले को सैनिटाइज कराया है। जिले में पहली मौत की खबर से लोगों में दहशत का माहौल है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने भी कोविड मरीजों को ब्लैक फंगस के लक्षण मिलने पर तत्काल जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
कोविड मरीजों की बेहतर ढंग से देखभाल कोविड हॉस्पिटल चिचौली में की जा रही है। संक्रमित मरीज मिलने पर उनके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। ब्लैक फंगस से किसी अन्य व्यक्ति में लक्षण नहीं फैलता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह लक्षण कोरोना संक्रमित होने के बाद ही किसी व्यक्ति में होता है। संक्रमित मरीज में लक्षण मिलने पर जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे उसे बेहतर इलाज मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. शिशिर पुरी, अपर सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed