फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

कंट्रोल रूम व आईजीआरएस पोर्टल पर आई 75 शिकायतें

Mon, 24 May 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। जिले के सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों की मुसीबतें बढ़ने लगी हैं। किसान परेशानियों का दुखड़ा अफसरों के सामने रो रहे हैं। आइजीआरएस पोर्टल व कंट्रोल रूम में अभी तक 75 किसानों ने गेहूं खरीद केंद्रों की समस्याओं को लेकर शिकायतें की हैं। जिसमें से 25 शिकायतों का निस्तारण विभाग ने कर दिया है। सबसे ज्यादा सत्यापन व गेहूं देरी से खरीदे जाने की शिकायत किसान कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक अप्रैल से शुरू हुई गेहूं खरीद के लिए 71 क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं। अधिकतर केंद्रों पर खरीद सुस्त पड़ गई है। लापरवाह केंद्र प्रभारियों को लगातार चेताया जा रहा है। किसानों की परेशानी और उनका निस्तारण कराए जाने के लिए जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। अभी तक कंट्रोल रूम में 25 और आइजीआरएस पोर्टल पर 50 शिकायतें आईं हैं, इनमें से 25 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। बिधूना के ताजपुर निवासी किसान जगदेव सिंह ने सत्यापन कार्य में परेशानी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जांच कराकर उनका निस्तारण करा दिया गया। इसी प्रकार किसान सोनू, विनोद कुमार, जगदीश सिंह, अरुण कुमार व करुणा शंकर त्रिपाठी ने भी अपनी शिकायतें दर्ज कराई थीं। उनका निस्तारण करा दिया गया है।
विज्ञापन

शिकायतों पर दिखाई जा रही गंभीरता
डिप्टी आरएमओ सुधांशू शेखर चौबे का कहना है कि आइजीआरएस व कंट्रोल रूम में आने वाले शिकायतों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी वह स्वयं प्रतिदिन मॉनीटरिंग कर रहे हैं, जो शिकायतें लंबित हैं, उनका भी जल्द से जल्द निस्तारण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed