{"_id":"60a6a54e8ebc3e6686360b9c","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp629499948","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र बनाने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र बनाने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अयाना थाना पुलिस ने फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि हरियाणा की एक कंपनी से पुलिस विभाग के पास तीन प्रमाण पत्रों का सत्यापन भेजा गया था। जब इसकी जांच कराई गई तो यह विभाग से जारी ही नहीं किए गए थे। मामला अयाना क्षेत्र का होने तथा यहीं से प्रमाणपत्र फर्जी तरीके से जारी किए जाने की जानकारी पर पुलिस सक्रिय हुई। इसमें पता चला कि जारी प्रमाण पत्र एक जनसेवा केंद्र से बनाए गए हैं। इस पर पुलिस ने कटघरा में संचालित एक जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से हरिओम (32) पुत्र रामप्रकाश व जनसेवा केंद्र संचालक अजय सिंह (23) पुत्र जबर सिंह निवासीगण नवादा ज्वाला प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उक्त लोगों ने प्रमाण पत्र में संशोधन की बात बताई है।
एसपी ने बताया कि जनसेवा केंद्र से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक की बोर्ड, एक माउस और नमूना मोहर बरामद किए गए। यह लोग कंप्यूटर के माध्यम से तारीख, नाम, पता आदि सब बदले जाने का काम किया करते थे। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल उप निरीक्षक मो. रईश, उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह व कांस्टेबल शिववीर की सराहना की है।