{"_id":"604279df8ebc3ee6487f0590","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6158467160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के प्रयास में निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के प्रयास में निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। हत्या के प्रयास में पुलिस ने शुक्रवार को निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना में कुल चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है। इस प्रकरण में पुलिस को अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश है।
दिबियापुर कस्बे के मोहल्ला शांतिनगर निवासी रिटायर्ड लेखपाल महेश चंद्र पाल के साथ 29 दिसंबर 2020 को फफूंद-दिबियापुर रोड पर दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दिबियापुर निवासी कमलेश यादव के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। 13 जनवरी को महेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने एनसीआर को मुकदमे में तरमीम कर दिया। इसमें कमलेश यादव पहले से ही नामजद थे।
इस घटना में विवेचना के दौरान पुलिस ने अज्ञात लोगों में शामिल निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुधीर उर्फ कल्लू यादव, कोमल सिंह व भूरे के नाम प्रकाश में आने पर उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। जिसमें स्वाट टीम ने शुक्रवार को निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य सुधीर उर्फ कल्लू यादव को गिरफ्तार किया। दो दिन पहले इसी प्रकरण में नामजद किए गए केबिन की मडै़या थाना दिबियापुर निवासी कोमल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी।