{"_id":"602d5dad8ebc3ee8f61a3f71","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp612486234","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव बागपत में मिला, हत्या का आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव बागपत में मिला, हत्या का आशंका
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। पांच दिन पूर्व दवा लेने कानपुर गए युवक का शव बागपत में मिला है। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पर जांच में लापरवाही का भी आरोप लगाया है।
ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी संतोष कुमार (43) पुत्र जगराम 13 फरवरी को घर से कानपुर दवा लेने गया था। वह वर्तमान में नवीन बस्ती में रहता था। रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर संतोष की तलाश शुरू कर दी। 16 फरवरी को बागपत के यमुदा खादर के पास संतोष का शव पेड़ पर लटके होने की जानकारी परिजनों को दी गई।
बुधवार को संतोष का शव पैतृक गांव रतनपुर लाया गया। मृतक के भाई ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताई है। बताया कि अगर बिधूना पुलिस मोबाइल ट्रेस कर खोजबीन करती तो संतोष को बचाया जा सकता था। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा बताया कि पहले भी तीन बार संतोष के अपहरण का प्रयास किया जा चुका है। मृतक के दो पुत्र उत्कृष्ट, हर्षित व पत्नी सीमा बदहवास हैं।