फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

हादसे को दावत देते हाईवे किनारे खड़े ट्रक

Wed, 17 Feb 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 17एयूआरपी29- कानपुर से इटावा की ओर आने वाले हाईवे पर खड़ा ट्रक। - फोटो : AURAIYA
औरैया। राष्ट्रीय राजमार्ग कानपुर-इटावा के किनारे कई स्थानों पर खड़े ट्रक हादसों का सबब बन रहे हैं। इन ट्रकों में भिड़ने से अक्सर किसी न किसी वाहन सवार की जान चली जाती है। मंगलवार सुबह करमपुर के पास खडे़ ट्रक में कार के भिड़ने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

जिले में 35 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है। जहां जगह-जगह बाजार सजे हैं। कहीं हाईवे किनारे ट्रकों की मरम्मत होती है तो कहीं होटलों के बाहर ट्रक खड़े रहते हैं। इन्हीं ट्रकों के कारण हादसे होते हैं। वर्तमान में सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। चौराहों पर तो वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है लेकिन हाईवे पर ट्रक और कंटेनर चालकों को समझाने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

सर्विस रोड का अभाव, हाईवे किनारे मरम्मत
शहर के समीप स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडियन ऑयल के आसपास सड़क के दोनों ओर ट्रकों की लंबी लाइन रहती है। बुधवार को यहां पर पेट्रोल पंप के पास 11 ट्रक खड़े मिले। यहां बस व ट्रक मरम्मत की दुकानें हैं। जगह और सर्विस रोड के अभाव में हाईवे किनारे ही ट्रकों को खड़ा कर उनकी मरम्मत होती है। जिससे हाईवे की एक पट्टी से निकलने का रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल के पास खड़े रहते ट्रक
कानपुर से औरैया आते समय शहर से लगभग चार किलोमीटर पहले एक ढाबा और धुलाई सेंटर है। होटल से कुछ दूरी पर ट्रक खड़े रहते हैं। बुधवार को भी एक ट्रक होटल के बाहर मोड़ के समीप खड़ा मिला। ऐसे में कानपुर की ओर से तेज रफ्तार आने वाले वाहन मोड पर ट्रक की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं है।
नौ माह में 40 लोगों की जान गई
- सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर पिछले नौ माह में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में 40 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। इसमें सबसे बड़ी घटना 16 मई 2020 को हुई थी। मिहौली गांव के सामने हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से डीसीएम की टक्कर में 28 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी।

- 21 दिसंबर को शहर में गल्ला मंडी के सामने हाईवे पर बहन व भांजे के साथ घर जा रहे बाइक सवार युवक को मौरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। उसकी मौत हो गई थी।
- गत दो जनवरी को चिरूहूली गांव के सामने हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।
-12 जनवरी को हाईवे स्थित गांव जैतापुर के सामने हुई बाइकों की भिड़ंत में अयाना थाना क्षेत्र के गांव सडनापुर निवासी युवक की मौत हो गई थी।
- 16 जनवरी की देर रात जयपुर से परिवार के साथ कानपुर जा रहे लोगों की कार पलट गई थी। इसमें पिता-पुत्री की मौत हो गई थी।
- 16 फरवरी की सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक को बचाते समय तेज रफ्तार कार पलट गई थी। जिसमें कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed