फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

पुलिस कर्मियों को वितरित किए सैनिटाइजर

Sat, 04 Apr 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। लॉकडाउन के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैदी से जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। समाजसेवी संगठन उनकी निष्ठा के मुरीद हो गए हैं। शनिवार को युवा समाजसेवी शुभम पाल ने सुभाष चौक, खानपुर चौराहा, जालौन चौराहा, जेसीज चौराहा, पुलिस लाइन, कोतवाली पहुंचकर पुलिस कर्मियों को सैनिटाइजर, हलवा वितरित किया।
विज्ञापन

वहीं ब्लॉक अजीतमल की ग्राम पंचायत रहमापुर के पूर्व प्रधान आनंद बाबू चतुर्वेदी ने गांव में ग्रामीणों को मास्क, डिटॉल साबुन वितरित किया। उन्होंने ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के उपाए भी सुझाए। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने सलेमपुर, करियापुर, लुहियापुर समेत आधा दर्जन गांवों में ग्रामीणों को 10 किलो आटा, दो-दो किलो अरहर, चना की दाल, एक लीटर सरसों का तेल, मसाला व नमक के पैकेट वितरित किए। मौके पर दिनेश चौहान, वीर राजावात, पिंटू सेंगर, ज्ञान सिंह सेंगर मौजूद रहे।
विज्ञापन

जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री : औरैया। मोहल्ला होमगंज स्थिथ पोरवाल धर्मशाला में शनिवार को श्रीपोरवाल समाज द्वारा कोरोना वायरस को लेकर हुए लाकडाउन से प्रभावित जरूरतमंदों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान समाज के लोग मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed