फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Chairman reached the Municipality by e-rickshaw

Auraiya News: ई-रिक्शा से नगर पालिका पहुंचे औरैया चेयरमैन

Sun, 17 May 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 17 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Auraiya Chairman reached the Municipality by e-rickshaw
फोटो-33-ई-रिक्शा में बैठकर नगर पालिका जाते चेयरमैन अनूप गुप्ता। संवाद
औरैया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की अपील पर नगर पालिका परिषद औरैया के चेयरमैन अनूप गुप्ता ने बेहतर संदेश दिया। उन्होंने अपनी लग्जरी कार छोड़कर ई-रिक्शा से पालिका कार्यालय का सफर तय किया।
विज्ञापन

शनिवार को चेयरमैन अनूप गुप्ता आम नागरिकों की तरह महज 10 रुपये का किराया देकर ई-रिक्शा से नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उनके इस कदम की पूरे शहर में जमकर सराहना हो रही है। नगर पालिका कार्यालय पहुंचने के बाद चेयरमैन ने केवल खुद ही नहीं, बल्कि पालिका के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से भी इस पहल को अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने दैनिक आवागमन के लिए ई-रिक्शा, साइकिल या अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का अधिक से अधिक उपयोग करें।
चेयरमैन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशहित में पेट्रोल और डीजल की बचत करने जो आह्वान किया है, उसे अमलीजामा पहनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed