फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dispute over Ramlila venue; SDM says it will be held at the traditional location.

Auraiya News: रामलीला स्थल को लेकर विवाद, एसडीएम बोले परंपरागत स्थान पर ही होगी

Fri, 11 Sep 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 11 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dispute over Ramlila venue; SDM says it will be held at the traditional location.
रामलीला स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम व अन्य। संवाद
फफूंद। कस्बे में शारदीय नवरात्र के दौरान होने वाली 157वीं रामलीला महोत्सव के आयोजन से पहले रामलीला स्थल की भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद पनप गया। सूचना पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को ने दोनों पक्षों से कहा कि पूर्व स्थान पर ही होती आ रही रामलीला स्थल पर ही आयोजन होगा। इसके अलावा भूमि का चिह्नीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृपाशंकर शुक्ला ने प्रशासन को दी सूचना में बताया कि की कस्बे में 11 से 22 अक्तूबर तक 157वीं रामलीला महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। रामलीला जिस स्थान पर वर्षों से आयोजित होती आ रही है। उस भूमि पर मनमोहन मिश्रा ने अपना अधिकार बताते हुए कहा कि भूमि का एग्रीमेंट निगम सविता और सत्यम सविता निवासी ऊंचा के नाम कर दिया गया है। जानकारी सामने आने के बाद नगर के धर्मप्रेमियों में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर थाना परिसर में एसडीएम ब्रह्मानंद और सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृपाशंकर शुक्ला समेत कमेटी के पदाधिकारियों तथा मनमोहन मिश्रा को बुलाकर दोनों पक्षों की बात सुनी। दोनों पक्षों से भूमि के संबंध में जानकारी लेने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और रामलीला स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने दोनों पक्षों से स्पष्ट कहा कि रामलीला पूर्व से जिस स्थान पर होती आ रही है, वहीं आयोजित होगी। कहा कि भूमि का चिह्नीकरण कराया जाएगा। अभिलेखों के अनुसार जिस पक्ष की भूमि होगी, उसे उसी के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed