फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   atm

दीपावली बाद एटीएम खाली, लक्ष्मी पाने को तरसे कार्ड धारक

Wed, 30 Oct 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
atm
औरैया। चार दिन बैंकों की छुट्टी के दौरान शहर भर में लगे एटीएम जवाब दे गए। ज्यादातर एटीएम में कैश नहीं रहा। इस कारण लोग अपने रुपये नहीं निकाल सके। एक के बाद एक एटीएम पर भटकने के बाद भी जेब खाली रही। यमुना रोड स्थित एसबीआई के एटीएम पर कैश मिला। यहां लोगों की लंबी लाइन लग गई। इस कारण डेढ़ घंटे में ही कैश खत्म हो गया। मंगलवार को कैश के लिए भटके कुछ लोगों ने बताया कि वह दीपावली के दिन से एटीएम की परिक्रमा लगाते रहे, लेकिन जेब खाली ही रही।
विज्ञापन

शाम 04:48 बजे। यमुना रोड पर सेंट्रल बैंक के निकट सेंट्रल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम है। सेंट्रल बैंक के एटीएम का केबिन बंद रहा। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में कैश मिला। ज्यादार एटीएम खाली होने से यहां कैश निकालने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी थी। शाम पांच बजे तक एटीएम कैश से खाली हो गया। 3:30 बजे यहां 40 लोग लाइन में लगे थे।
विज्ञापन

दोपहर 02:00 बजे। रोडवेज बस स्टेंड के निकट कार्पोरेशन बैंक का एटीएम है। इस एटीएम में दीपावली के दिन भी कैश नहीं था। गार्ड ने अपनी ड्यूटी करने के लिए केबिन खोला और गायब हो गया। शाम को समय पर बंद करने आता है। मंगलवार को एटीएम के स्क्रीन पर नो सिग्नल लिखा देख लोग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 04:00 बजे। कानपुर रोड पर बर्फ फैक्ट्री के पास पंजाब नेशनल बैंक के बाहर ही एटीएम लगा हुआ है। शाम के समय यह एटीएम खुला, लेकिन केबिन में मौजूद कार्डधारक गोविंद ने बताया कि मशीन में कैश नहीं है। इस कारण उन्हें खाते में कैश की जानकारी लेकर ही संतोष करना पड़ रहा है। कैश न मिलने पर निराश लौटे लालमन निवासी बदनपुर ने बताया कि दीपावली के दिन भी उन्हें कैश के लिए भटकना पड़ा था।

दोपहर 12:32 बजे। कानपुर रोड पर बर्फ फैक्ट्री के पास विजया बैंक बगल में ही बैंक का एटीएम लगा है। मंगलवार को पूरे दिन बंद रहा। इस कारण लोग लौटते रहे। आस-पास के लोगों ने बताया कि बैंक की छुट्टी के साथ ही एटीएम की केबिन पर ताला देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed