फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   atm,aag,auraiya

शार्ट सर्किट से एटीएम बूथ में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
atm,aag,auraiya
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में कचहरी के पास स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम बूथ में मंगलवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। एटीएम मशीन जलती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और फायरब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई। आगजनी से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कचहरी के पास स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के बाहर लगे एटीएम बूथ से मंगलवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे अचानक से तेज धुआं और आग की लपटें उठने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को आग लगने की सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। साथ ही फायरब्रिगेड को मौके पर बुला लिया। जिस पर फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक एटीएम मशीन जल गई। इसके साथ ही बूथ में लगा एसी व फर्नीचर भी राख हो गया।
विज्ञापन

आग लगने की जानकारी मिलते ही बैंक अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने स्थिति का आंकलन किया। सुबह बैंक अधिकारियों ने एटीएम में लगी आग से हुई क्षति का आंकलन किया। बैंक के लिपिक जितेंद्र तोमर ने बताया रात में फायरब्रिगेड से घटना की जानकारी मिली। आग से एटीएम मशीन, एसी, फर्नीचर के अलावा बैंक के अंदर की लाइन सभी जल गए। जिसमें लगभग नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि कैश जलने से बच गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया जानकारी होते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और फायरब्रिगेड के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed