फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Assemble BJP for Panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए जुटें भाजपाई

Sun, 14 Feb 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Assemble BJP for Panchayat elections
औरैया। प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें पंचायत चुनाव के लिए जुटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि पार्टी का जनाधार मजबूत हो रहा है। जिससे विरोधी दलों के नेता बौखलाए हुए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वह भ्रामक प्रचार कर सकते है।
विज्ञापन

इसको ध्यान में रख बूथ स्तर पर कमेटी को सक्रिय करना है। कमेटी सदस्य मतदाताओं के संपर्क में रहें। समय-समय क्षेत्र में बैठकें आयोजित करें और पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दें। विपक्षी किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मनसूबों को पूरा नहीं होने देना है। इस मौके पर अमर चंद्र राठौर, भुवन प्रकाश गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक, ललिता दिवाकर, लल्ला शर्मा, प्रेम चंद्र गुप्ता, दिलीप मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी, सुधीर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed