फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   art,auraiya,eduaction

चित्रकला प्रतियोगिता में निशा रहीं अव्वल

Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
art,auraiya,eduaction
औरैया। वन्यजीव प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत बुधवार को वन विभाग की ओर से सदर विकास खंड के गोहना स्थित पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने कैनवास पर अपनी प्रतिभा के रंग उकेरे। प्रतियोगिता में निशा ने बाजी मारी
विज्ञापन

गोहना स्थित पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने कैनवास पर वन्य जीवों की जीवों से संबंधित चित्र बनाए गए। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी बबिता सिंह ने बताया जनमानस में वन्य प्राणियों के प्रति जनजागृति उत्पन्न करने की मंशा के तहत हर वर्ष वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जाता है। जलवायु में परिवर्तन हो रहा है और वन एवं वन्य जीव कम हो रहे हैं। वनों व वन्य प्राणियों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने वन और वन्य जीवों के संरक्षण को उकेरा और उनका महत्व बताया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक सुभाष रंजन द्विवेदी ने वन्य प्राणी सप्ताह के तहत बच्चों को जीवों की सुरक्षा के बारे में बताया और सभी से पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम, शिवम ने दूसरा और नव्या पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के सीओ के अलावा विभाग के उपनिरीक्षक यादवेंद्र सिंह, आरक्षी रूबी देवी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राहुल गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अंशुल चतुर्वेदी, राहुल सेंगर, प्रधानाध्यापिका हेमलता, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम नारायण, सहायक अध्यापक मनीष गुप्ता, चंद्र प्रकाश, कुलदीप सिंह, नीरज अवस्थी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed