फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   apaharan va dushkarm mein chaar ko 20 varsh kaid

अपहरण व दुष्कर्म में चार को 20 वर्ष कैद

Thu, 01 Nov 2018 11:59 PM IST
auraiya
auraiya Updated Thu, 01 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
apaharan va dushkarm mein chaar ko 20 varsh kaid
court
अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने बेला थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के चार अभियुक्तों को 20 वर्ष के कठोर कारावास व 80-80 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। सहयोगी को 10 वर्ष के कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया गया है।  
विज्ञापन


  अभियोजन के अनुसार वादी ने थाना बेला में 25 अप्रैल 2015 को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि वह पानीपत में मजदूरी करता है। घर पर पत्नी और बच्चे रहते हैं।19 अप्रैल की रात करीब एक बजे घर में पांच अज्ञात व्यक्ति मुंह में कपड़े बांधकर घुस आए। इन्होंने पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर चारपाई में मजबूती से बांध दिया। सीने में अधिया लगाकर कहा, शोर मचाया तो तुम्हारे बच्चे को जान से मार दूंगा। इसके बाद चार अभियुक्त 16 वर्षीय बेटी को जबरन ले गए। पत्नी ने एक अभियुक्त गोरेलाल पुत्र सुभाष कहार को पहचान लिया। पांच लोगों के विरुद्ध अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन



 यह मुकदमा एडीजे लल्लू सिंह की अदालत में चला। अभियोजन की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजय कुमार श्रीवास्तव व बचाव पक्ष की सुनने के बाद एडीजे लल्लू सिंह ने गोरेलाल, छोटे उर्फ छोटेलाल पुत्र सुभाष चंद्र, आदेश पुत्र सुभाष चंद्र निवासी कुर्सी थाना बेला व बब्लू पुत्र घासीराम निवासी पिरहून थाना रसूलाबाद (कानपुर देहात) को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास व 80-80 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। पांचवें अभियुक्त सुभाष चंद्र पुत्र राम रतन निवासी कुर्सी को 10 वर्ष के कठोर कारावास व 50 हजार रुपये अर्थ दंड की सजा से दंडित किया गया। कोर्ट ने आदेश दिया कि अर्थदंड की संपूर्ण धनराशि पीड़िता को प्रतिकर के रूप में प्रदान की जाएगी। यह धनराशि पीड़िता के चिकित्सकीय खर्चों व पुनर्वास के उद्देश्य से दी गई। अभियुक्तों को जिला कारागार इटावा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed