फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Anurag State Vice President of Representative Industry Trade Board, Vinay became District President

Auraiya News: प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के अनुराग प्रदेश उपाध्यक्ष, विनय पुरवार बने जिलाध्यक्ष

Mon, 19 Aug 2024 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Anurag State Vice President of Representative Industry Trade Board, Vinay became District President
औरैया। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक महावीरगंज मोहल्ले में एक व्यापारी नेता के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। साथ ही आयोजित होने वाले महा अधिवेशन की सफलता को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर कुछ पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला व्यापारी महा अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए महा अधिवेशन आयोजित हो रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों से पदाधिकारी स्थानीय समस्याओं को लेकर पहुंचेंगे। समस्याओं को सुनने के साथ ही निराकरण को लेकर रणनीति बनेगी। बैठक के दौरान उन्होंने नए पदाधिकारियों की घोषणा की, जिसमें अनुराग अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष और विनय पुरवार को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनुराग अग्रवाल ने जिले में ही नहीं, बल्कि इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, आगरा, कानपुर देहात आदि जनपदों में भी पहचान बनाई है। वहां संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेंद्र गुप्ता ने कहा कि संगठन ने हमेशा की व्यापारियों और दुकानदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है। यही कारण है कि संगठन दिनों दिन मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वर्ग का व्यापारी संगठन से जुड़कर अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाता है। उनकी समस्याओं का निराकरण भी होता है। इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का व्यापारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष नीरज पोरवाल, अजय अग्रवाल, अशोक गुप्ता, नीरज पोरवाल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed