फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Another chance for students deprived of scholarship scheme due to technical reasons

Auraiya News: छात्रवृत्ति योजना में तकनीकी कारणों से वंचित छात्रों को एक और मौका

Tue, 14 Apr 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Another chance for students deprived of scholarship scheme due to technical reasons
औरैया। समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना में तकनीकी कारणों से लाभ से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के लिए अब दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा। पात्रों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने खामी को दूर कराना शुरू किया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार शशि ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 के तहत छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से किसी भी कारणवश वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। समाज कल्याण विभाग द्वारा जल्द ही पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा। इससे छूटे हुए पात्र छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से नेशनल इंफॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) द्वारा मास्टर फीस प्रोसेस नहीं हो सकी थी। इसके चलते कई छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। जल्द ही पोर्टल दोबारा खोलकर छात्रवृत्ति खाते में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed