फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   anna cattle

छुट्टा घूम रहा अन्ना सांड़, अब तक छह किसान हो चुके घायल

Sun, 12 Jan 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
anna cattle
रु रुगंज (औरैया)। अछल्दा विकासखंड के ग्राम पंचायत मके पुरवा में एक अन्ना सांड़ का आतंक फैला हुआ है। अब तक यह छह किसानों को घायल कर चुका है। जिसमें से एक की 20 दिन पहले मौत भी हो चुकी है। क्षेत्रवासियों ने अन्ना सांड़ को पकडने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जागीरपुर निवासी चट्टू बाल्मीकि व पुत्तन शुक्ला पुत्र जगदीश शुक्ला के ऊपर शनिवार को सुबह सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बिधूना सीएचसी ले जाया गया। जहां से सैफई रेफर किया गया। मके पुरवा निवासी श्याम बिहारी दोहरे ने बताया कि जब उसी सांड़न ने शुक्रवार की शाम खेतों पर कार्य करते समय उन्हें घायल कर दिया था। भवानी पुरवा निवासी विद्याराम पुत्र सूबेदार खेत में अपने पिता के साथ पानी लगा रहा था तभी अन्ना सांड़ द्वारा हमला कर दिया गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे मिनी पीजीआई सैफई ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी। इसी तरह से ग्राम पंचायत मके पुरवा के मजरा जागीरपुर निवासी उमराय सिंह पाल (70) अपने खेतों में एक माह पहले कार्य कर रहे थे, तभी अन्ना सांड़ ने उन पर हमला कर दिया था। जिससे उनकी हड्डियां टूट गई थीं। उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया था। जहां उनकी 20 दिन पहले मौत हो गई। क्षेत्रीय किसानों ने जिलाधिकारी से इस अन्ना सांड़ को पकड़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed