{"_id":"6a3ad027913d60f6fc03072e","slug":"an-elderly-man-from-etawah-died-after-being-run-over-by-the-vande-bharat-express-auraiya-news-c-211-1-aur1009-147048-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इटावा के बुजुर्ग की वंदे भारत से कटकर हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इटावा के बुजुर्ग की वंदे भारत से कटकर हुई थी मौत
Tue, 23 Jun 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-3- शिवराम की फाइल फोटो।
अछल्दा (औरैया)। कस्बा स्थित 13-बी रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार को ट्रेन हादसे में मारे गए बुजुर्ग की शिनाख्त हो गई है।
इटावा के भरथना निवासी बेटे ने उनकी पहचान अपने पिता के रूप में की है। बुजुर्ग आनंद विहार से अयोध्या जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए।
जीआरपी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को इटावा स्थित थाना भरथना के गांव नगला भेज कुर्रा निवासी कुछ लोग जीआरपी चौकी पहुंचे। बेटे पंकज कुमार ने कपड़ों से अपने पिता शिवराम (62) के रूप में शिनाख्त की। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
बेटे ने बताया कि पिता शिवराम सोमवार सुबह आठ बजे नगला जगजीवनपुर में मौसी के घर से अपने घर जाने के लिए निकले थे। शाम तक उनके घर न पहुंचने पर तलाश शुरू की गई। देर रात अछल्दा में ट्रेन से कटने की सूचना मिली। शिवराम के चार बेटे हैं। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी कुसमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।