फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ambulance collides with moving trolley due to tire burst, four injured

Auraiya News: टायर फटने से आगे चल रहे ट्रॉला से भिड़ी एंबुलेंस, चार घायल

Sun, 23 Feb 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 23 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ambulance collides with moving trolley due to tire burst, four injured
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे एक एंबुलेंस का टायर फट गया। इससे बेकाबू एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रॉला से भिड़ गई।
विज्ञापन

एंबुलेंस कानपुर से मरीज को लेकर दिल्ली के मैक्स अस्पताल जा रही थी। हादसे में मरीज व एंबुलेंस चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गई।
जनपद बांदा के गांव जसपुरा निवासी 87 वर्षीय सुखदेव सिंह काफी दिनों से बीमार हैं। परिजन उन्हें डॉक्टर को दिखाने कानपुर ले गए थे। इलाज के बाद भी सुखदेव की हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

इससे सोमवार को डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। जिसके बाद उनके रिश्तेदार बृजमोहन सिंह सेंगर व कानपुर के श्याम नगर निवासी राजकुमार भदौरिया उन्हें गोल चौराहा निवासी मदन मोहन की एंबुलेंस दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में करीब तीन बजे एंबुलेंस कानपुर-इटावा स्थित गांव करमपुर के पास पहुंची थी, तभी अचानक एंबुलेंस का टायर फट गया। इससे एंबुलेंस बेकाबू हो गई और आगे चल रहे ट्रॉला से भिड़ गई। हादसे में बीमार सुखदेव व एंबुलेंस चालक समेत चारों लोग घायल हो गए।

पुलिस घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एंबुलेंस से सभी दिल्ली जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed