फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Amavata farmer died after being hit on the head

Auraiya News: सिर पर वार करने से हुई थी अमावता के किसान की मौत

Mon, 16 Feb 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 16 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Amavata farmer died after being hit on the head
फोटो-45-अर्जुन सिंह। फाइल फोटो
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमावता में शुक्रवार की देर रात खेत की रखवाली कर रहे किसान अर्जुन सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

घटनास्थल पर बिखरे सामान और परिस्थितियों को देखते हुए परिजन ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर वार करने से मौत की बात सामने आई है। इधर, रविवार को शव गांव पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में सिकरोड़ी घाट पर अंतिम संस्कार कराया गया।
गांव अमावता निवासी अर्जुन सिंह (35) रोज की तरह शुक्रवार रात गांव हरपालपुर अड्डा स्थित खेत में खड़ी गेहूं की फसल की रखवाली करने गए थे। रात करीब तीन बजे मृतक के भाई विक्रम सिंह के फोन पर एक कॉल आया, जिसमें सुअर द्वारा अर्जुन पर हमला करने की बात कही गई। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो अर्जुन का शव बाग में बनी मचान से दो सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

परिजन का कहना है कि शव के पास ही एक कुल्हाड़ी व लाल मिर्च पाउडर का पैकेट पड़ा मिला था। इस पर परिजन ने हत्या की आशंका जताई थी। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत होना बताया गया है। आशंका जताई जा रही है कि सिर पर वार करने से अर्जुन की मौत हुई है। वहीं, पुलिस आसपास क्षेत्र के तीन लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी आई है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

फोटो-45-अर्जुन सिंह। फाइल फोटो

फोटो-45-अर्जुन सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed