फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Allegations of an attempt to loot fertilizer going to the committee

Auraiya News: समिति पर जा रही खाद लूटने का प्रयास का आरोप

Tue, 07 Oct 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 07 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Allegations of an attempt to loot fertilizer going to the committee
फोटो 07 एयूआरपी 47 गांव फरिहा में लगा ताला। संवाद
अयाना। थाना क्षेत्र के ग्रामीण साधन सहकारी समिति फरिहा के गोदाम पर सोमवार शाम को खाद की बोरियां लेकर जा रहे सचिव की कुछ ग्रामीणों से बहस हो गई। इसके चलने सचिव को खाद की बोरियां गोदाम की जगह अयाना समिति पर लानी पड़ गई। सचिव ने 15 लोगों पर खाद लूटने का प्रयास करने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

बीहड़ पट्टी की ग्राम पंचायत फरिहा में बनी बीपैक्स साधन सहकारी समिति का गोदाम सिखरना में बना है। समिति के सचिव शिववीर सिंह ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह सोमवार शाम छह बजे के करीब ट्रैक्टर-ट्रॉली से 300 बोरी डीएपी खाद वितरण करवाने के लिए सिखरना स्थित गोदाम पर ले जा रहे थे। शाम छह बजे के करीब अयाना- बीझलपुर मार्ग पर बड़ी माता मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित गेस्ट हाउस के पास करीब 15 लोगों ने जबरन खाद लूटने का प्रयास किया। इसके चलते उन्हें खाद वापस अयाना समिति में रखवानी पड़ी।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि उन्होंने खाद लूटने वाले लोगों में से कुछ लोगों के चेहरे पहचान लिए हैं। साथ ही बताया कि गोदाम पर भी ग्रामीणों ने ताला बंदी कर दी है। इसके चलते खाद का वितरण नहीं हो सकी है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीणों ने गोदाम पर ताला नहीं लगाया है। सचिव ने खाद की कालाबाजारी करने को लेकर गलत आरोप लगाए हैं। एरिया मैनेजर संजीव गौतम ने बताया कि खाद लूटने के प्रयास होने की जानकारी सचिव की ओर से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अयाना समिति पर ही पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण करवाया जाएगा। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed