फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   agricalture

डीजल की कीमतों ने बढ़ाई 500 रुपये प्रति बीघा खेती की लागत

Tue, 30 Jun 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
agricalture
औरैया। लगातार डीजल व पेट्रोल के दामों में इजाफा होने का असर किसानों पर भी पड़ रहा है। खेती का 70 फीसदी कार्य डीजल यंत्रों पर निर्भर है। पिछले 15 दिनों में डीजल की बढ़ी कीमतों के कारण प्रति बीघा खेती में 500 रुपये की लागत बढ़ गई है।
विज्ञापन

खेत की जुताई की ही लागत 100 रुपये प्रति बीघा तक बढ़ गई है। मंडी तक फसल पहुंचाने के लिए भी अधिक भाड़ा देने पड़ रहा है। इस बढ़ती लागत से किसान मायूस हैं। वहीं छोटे किसानों का कहना है कि अब खेती की साथ दूसरे के यहां मजदूरी करनी पड़ रही है। बड़े किसान लगातार बढ़ती डीजल की कीमतों को देखते हुए अब स्वयं खेती नहीं कर रहे। वह खेती को बंटाई पर दे रहे हैं।
विज्ञापन

गांव अजलापुर निवासी किसान बालमुकुंद कुशवाहा ने बताया कि खेत की जुताई के लिए 100 रुपये प्रति बीघा अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। खेती पूरी तरह से मशीन पर आधारित है। डीजल के बढ़ते दामों से खेती की लागत में प्रति बीघा 500 रुपये का इजाफा हुआ है। सरकार को फसल का मूल्य भी बढ़ाना चाहिए। नहीं तो किसान मजदूरी करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फफूंद निवासी किसान सलीम अहमद मेव ने बताया कि सरकार ने किसान को उसकी आय दोगुना करने का सपना दिखाया, लेकिन डीजल की कीमतें बढ़ाकर उनके सपनों को पूरा नहीं कर पा रही है। सरकार को चाहिए कि वह डीजल के दामों को कम करे और किसानों को डीजल में छूट प्रदान करे।
गांव भौनकपुर निवासी किसान मुनेश कुमार राठौर ने कहा कि किसान को फसल बोने के दौरान सिंचाई के लिए पंप सेट का सहारा लेना पड़ता है। वहीं फसल तैयार होने के बाद मंडी तक ले जाने के लिए भाड़ा देना पड़ता है। फसल की अब जितनी कीमत मिलती है वह खेती में चली जाती है। जिसके चलते अधिकांश किसान अब मजदूरी करने लगे हैं।

किसान नेता एवं फफूंद रजवहा अध्यक्ष गिरधर भक्त मिश्रा ने बताया कि जिले में खेत की जुताई के लिए अलग-अलग कीमत निर्धारित है। इसका मुख्य कारण खेत की स्थिति और साइज पर निर्भर करता है। किसानों को मंडी तक फसल ले जाने के लिए ज्यादा बढ़ा देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed