{"_id":"6998a8ba00f29261450c8e07","slug":"after-three-deaths-the-irrigation-department-woke-up-and-removed-encroachment-from-the-canal-banks-auraiya-news-c-211-1-aur1009-140113-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीन मौतों के बाद जागा सिंचाई विभाग, नहर किनारे से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीन मौतों के बाद जागा सिंचाई विभाग, नहर किनारे से हटाया अतिक्रमण
Sat, 21 Feb 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो-37-विभाग की जमीन पर खोखा रखे दुकानदार काे अल्टीमेटम देती पुलिस। संवाद
अछल्दा। नहर में कार गिरने से दंपती व बेटे की मौत के बाद सिंचाई विभाग जाग गया। शुक्रवार को विभाग और राजस्व टीम घटनास्थल पर पहुंची।
टीम ने गांव तुर्कपुर के पास नहर पटरी पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटवाया। कुछ लोगों ने टीम के आने से पहले अपना अतिक्रमण हटा लिया। इसके अलावा जर्जर पटरी को दुरुस्त कराया गया। इसके लिए रात से ही काम शुरू हो गया था।
इटावा के थाना व कस्बा भरथना के मोहल्ला मोतीनगर निवासी घी कारोबारी राजीव उनकी पत्नी मधु व बेटा शुभम दिबियापुर गए थे। वहां रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर बुधवार की रात तीनों कार से घर लौट रहे थे। गांव तुरुकपुर के पास कार नहर में गिरने से तीनों की मौत हो गई।
हादसे के बाद सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र के नेतृत्व में राजस्व टीम शुक्रवार सुबह तुरुकपुर पहुंची। टीम ने सड़क किनारे रखी दुकानों और अन्य अवैध कब्जों को हटाया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में नहर की पटरियों पर अतिक्रमण पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा टीम के पहुंचने से पहले गांव के कुछ लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा दिया।
विज्ञापन
वहीं, हादसे वाली जगह पर नहर की पटरी काफी कटी हुई थी, इसे कार गिरने का एक मुख्य कारण माना जा रहा है। शुक्रवार को विभाग ने नई पटरी बनाने का कार्य शुरू किया। विभाग का दावा है कि जल्द ही पूरी रोड को सुरक्षित कर दिया जाएगा
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि हादसे के बाद नहर रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। नहर पटरी पर शोल्डर बना दिया गया है, इससे लोग सुरक्षित सफर कर सकेंगे।