फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Administration held meeting in view of harmony on Holi and Ramzan

Auraiya News: होली व रमजान पर सौहार्द्र के मद्देनजर प्रशासन ने की बैठक

Tue, 19 Mar 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Administration held meeting in view of harmony on Holi and Ramzan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककोर। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारु निगम समेत एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने आगामी त्योहारों होली एवं रमजान के मद्देनजर जिला पीस कमेटी की बैठक की। इसमें व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आमजन से सुझाव लेते हुए सभी संबंधितों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि त्योहारों को मिलजुल कर मनाए। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक दूसरे के त्योहारों में शरीक होकर आपस में उत्साहवर्धन करें। जिससे आपसी मेलजोल बढे़। जनपद की एकता की मिसाल कायम हो। उन्होंने कहा कि होली पूर्व नियत स्थानों पर ही रखी जाय।
विज्ञापन

इसके कोई नया स्थान न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए। जिससे कि सौहार्द को बिगाड़ने को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने सभी क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देश दिए कि शांति व कानून व्यवस्था कायम रखने के संबंध में थाना स्तर पर बैठकें कर समस्याओं के निस्तारण कराएं। किसी के बहकावे में न आए तथा किसी भी धर्म संप्रदाय के संबंध में भड़काऊ टिप्पणी करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, उप जिलाधिकारी सदर राकेश सिंह व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed