{"_id":"69f4fbe52ea69e087c0a9349","slug":"additional-secretarys-wifes-health-deteriorated-in-the-train-auraiya-news-c-211-1-aur1009-144101-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रेन में अपर सचिव की पत्नी की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रेन में अपर सचिव की पत्नी की तबीयत बिगड़ी
Sat, 02 May 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 02 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। दिल्ली से प्रयागराज जा रही प्रयागराज एक्सप्रेस में शुक्रवार तड़के भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में अपर सचिव की पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने नॉन स्टॉप ट्रेन के रुकने के बाद महिला को नीचे उतारा। इसके बाद उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां हालत में सुधार के बाद उन्हें जाने दिया गया।
प्रयागराज के थाना तेजा रोड क्षेत्र के गांव भरूही निवासी एसके गौतम दिल्ली भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में अपर सचिव हैं। शुक्रवार बृहस्पतिवार रात अपनी पत्नी मनोरमा के साथ घर जाने के लिए प्रयागराज एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-2 बैठे थे। इटावा के बाद पत्नी के पेट में अचानक तेज दर्द उठा और लगातार उल्टियां होने लगीं। पत्नी की हालत बिगड़ती देख उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
मामले को गंभीर देखते हुए फफूंद स्टेशन मास्टर को तत्काल सूचना दी गई। शुक्रवार तड़के तीन बजे नॉन स्टॉप ट्रेन को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। वहां पहले से मौजूद आरपीएफ के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार महिला को ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस से सीएचसी दिबियापुर ले गए। आरपीएफ प्रभारी नंद किशोर यादव ने बताया कि उपचार में सुधार के बाद महिला को उनके पति के साथ गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।