फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

तीन पंचायत भवनों के निर्माण को मांगे गए एस्टीमेट

Wed, 29 Jul 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
action
औरैया। निदेशक पंचायत राज ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना में जिले में चार पुराने पंचायत की मरम्मत के लिए प्रति पंचायत भवन चार लाख रुपये की दर से कुल 16 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है। इसमें तीन पंचायत भवनों की मरम्मत कार्य के लिए एस्टीमेट डीपीआरओ कार्यालय से मांगे गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, ब्लॉक भाग्यनगर में तत्कालीन एडीओ पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत कोठीपुर की गलत रिपोर्टिग के कारण खातों के आहरण पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए अवरोही क्रम में दूसरी ग्राम पंचायत का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

निदेशक पंचायत राज ने स्पष्ट दिशा निर्देश दिए हैं कि उन ग्राम पंचायतों के भवन को मरम्मत के लिए चयनित किया जाए, जहां पंचायत/सामुदायिक भवन उपलब्धता तो हैं, लेकिन पंचायत भवन जीर्णशीर्ण स्थिति में है तथा चार लाख रुपये की धनराशि से क्रियाशील स्थिति में आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आधार पर ब्लॉक स्तर पर एडीओ पंचायत को सबसे कम आबादी की ग्राम पंचायतों औरैया की सिहौली, जुहीखा, गाजीपुर, ईश्वरी प्रसाद एवं विकास खंड भाग्यनगर की कोठीपुर का चयन डीएम अभिषेक सिंह के अनुमोदन के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों के खातों में हस्तांतरित की गई।
इस संबंध में एडीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि कुछ दिनों बाद संज्ञान में आया कि ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत कोठीपुर का पंचायत भवन ठीक स्थिति में है और उसमें चार लाख की धनराशि की आवश्कता नहीं है।

इस पर नौ जुलाई को ग्राम पंचायत के खाते से धनराशि आहरण पर रोक लगा दी गई। ब्लॉक भाग्यनगर के तत्कालीन प्रभारी एडीओ पंचायत द्वारा गलत सूचना प्रेषित करने के कारण पंचायत कोठीपुर का गलत चयन हुआ। शेष ब्लॉकों से सही सूचना उपलब्ध कराए जाने के कारण तीन ग्राम पंचायतों में चयन में कोई त्रुटि नहीं हुई। ग्राम पंचायत कोठीपुर ब्लॉक भाग्यनगर का चयन निरस्त कराने एवं मानक के अनुसार वरीयता क्रम में आने वाली अगली ग्राम पंचायत का चयन किए जाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गलत सूचना प्रेषित करने के आरोप में ब्लॉक भाग्यनगर के तत्कालीन प्रभारी एडीओ पंचायत का उत्तर दायित्व भी निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed