फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused in attempted murder case granted bail

Auraiya News: जानलेवा हमले के आरोपी को मिली जमानत

Mon, 07 Sep 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 07 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused in attempted murder case granted bail
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र से जुड़े जानलेवा हमले के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी शिवम सिंह का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया है। पीठासीन अधिकारी मयंक चौहान की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश दिया।
विज्ञापन

थाना अयाना क्षेत्र के गांव सिखरना निवासी शिवम सिंह पर दो साल पहले आरोप था कि उसने अन्य आरोपियों से मिलकर वादी के भतीजे पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों से मारपीट कर फायर किया था। पुलिस ने इस मामले में पहले मुकदमा दर्ज कर आरोप-पत्र दाखिल किया था, जिसमें आरोपी को पहले ही जमानत मिल चुकी थी। हालांकि, सत्र परीक्षण के दौरान मामले में हत्या के प्रयास का अतिरिक्त आरोप विरचित किया गया था, जिसके बाद अभियुक्त ने आत्मसमर्पण कर जमानत याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन

शनिवार को इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई की। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने एक लाख रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र और पूर्व में दाखिल जमानतगीर के आधार पर शिवम सिंह को रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वृद्ध की अपील पर 28 दिन की देरी माफ, 500 रुपये हर्जाना तय
औरैया। जिला जज मयंक चौहान की अदालत ने एक सिविल मामले में आयु, ग्रामीण परिवेश और गंभीर बीमारी को आधार मानते हुए अपील दाखिल करने में हुई 28 दिन की देरी को माफ कर दिया है। अदालत ने विपक्षीगण की क्षतिपूर्ति के एवज में 500 रुपये हर्जाने के साथ प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया।
न्यायालय में सिविल प्रकीर्ण भगवान सिंह बनाम विजय सिंह व अन्य की पत्रावली पर सुनवाई हुई। अपीलार्थी भगवान सिंह की ओर से सिविल अपील प्रस्तुत करने में हुए विलंब को माफ कराने के लिए प्रार्थना पत्र मय शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया था। बताया कि सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि चूंकि अपील विलंब से प्रस्तुत की गई है, इसलिए विपक्षीगण की क्षतिपूर्ति हर्जे से की जा सकती है। इसके तहत 500 रुपये हर्जाने के साथ प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए विलंब माफ कर दिया गया। (संवाद)
---------
हाईकोर्ट से एससी-एसटी एक्ट के आरोपी को राहत
औरैया। सदर कोतवाली के गांव रामपुर रामसहाय निवासी अरविंद सिंह सेंगर एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे एक आपराधिक मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय से राहत मिली है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विशेष न्यायालय, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति ने इस वाद से जुड़ी संपूर्ण कार्रवाई को आधिकारिक रूप से खारिज कर दिया है।

गांव रामपुर रामसहाय निवासी कांती देवी ने 28 जुलाई 2025 को अरविंद सिंह सेंगर, उनके बेटे सुमित सिंह और छुन्नू के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। विशेष न्यायाधीश विकास गोस्वामी ने उच्च न्यायालय के निर्देश पर इस प्रकरण से संबंधित समस्त कार्रवाइयों को समाप्त कर दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed