{"_id":"5e24a3118ebc3eeb8501968c","slug":"accidant-auraiya-news-knp5394671177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक व बिक्की के भिड़ंत में तीन लोग घायल, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक व बिक्की के भिड़ंत में तीन लोग घायल, दो रेफर
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र स्थित हाईवे पर रविवार को बाइक व मोपेड में आमने सामने से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। वहां उनकी नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
अजीतमल कस्बा स्थित मोहल्ला आर्य नगर निवासी विवेक उर्फ छोटू (22) पुत्र रामजी लाल ब्रेड बेचने का काम करता है। रविवार को वह मोपेड से ब्रेड लेकर औरैया जा रहा था। हाईवे पर अजीतमल की ओर जाने वाली सड़क पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मोपेड सवार विवेक उर्फ छोटू के अलावा बाइक सवार राघवेंद्र सिंह (25) पुत्र किशोर सिंह व रविंद्र सिंह पुत्र हिम्मत सिंह निवासी गांव सडरापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में राघवेंद्र व विवेक उर्फ छोटू को सैफई के लिए रेफर कर दिया।
उधर, अन्य मामलों में देवेश भारती निवासी आंबेडकर नगर ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि 16 जनवरी को उसके पिता को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। वहीं लक्ष्मीकांत निवासी अनंतराम ने उसे व गांव निवासी साथी राजपाल पुत्र बलवंत को टक्कर मारने वाले टेंपो के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि 25 अक्तूबर 2019 को टेंपो चालक ने टक्कर मारी थी।