{"_id":"5e1a1e488ebc3e87a6341d1f","slug":"accidant-auraiya-news-knp5378294107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे के पोल में एचटी लाइन का करंट उतरने से गाय की मौत, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे के पोल में एचटी लाइन का करंट उतरने से गाय की मौत, आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरवाकटरा (औरैया)। कस्बा उमरैन में शुक्रवार की रात विद्युत पोल में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आकर एक अन्ना गोवंश की मौत हो गई। इस घटना से यहां के लोगों में नाराजगी है। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
कस्बे के समाजसेवी अवधेश त्रिपाठी का कहना है कि विद्युत पोल में एचटी और एलटी लाइन दोनो का सपोर्ट है। इस बारे में कई मर्तबा बिजली विभाग के जेई को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन बिजली विभाग के जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते आज यह घटना हो गई।
उन्होंने बताया कि इसी लाइन से मिश्राबाद के लिए सड़क जाती है। बच्चे भी विद्यालय के लिए इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, कस्बे के संजीव पाल ने बताया कि बीते दिनों उनकी बकरी की भी करंट से मौत हो चुकी है। ग्राम प्रधान आरती त्रिपाठी ने बताया कस्बा उमरैन की जर्जर बिजली लाइन को बदलने के संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत खंड अधिकारी से लिखित शिकायत की गई है, लेकिन आज तक जर्जर पड़ी लाइन को बदला नहीं गया। संवाद