{"_id":"5de55f4f8ebc3e549d0410ae","slug":"accidant-auraiya-news-knp5296950171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रविवार देर रात दिबियापुर बेला मार्ग पर असेनी पावर हाउस के पास बाइक सवार युवक को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीएचसी दिबियापुर में घायल को उपचार के लिए ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
रविवार देर रात दिबियापुर बेला मार्ग पर ग्राम असेनी पावर हाउस के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से घायल को दिबियापुर सीएचसी पर पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। बाद में शव की शिनाख्त आलोक (24) पुत्र शिवनाथ निवासी पुर्वा बले हाल पता बाबा परमहंसनगर दिबियापुर के रूप में हुई।
मृतक आलोक की मां आशा देवी ने ट्रक के चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाकर उसके पुत्र को टक्कर मारने एवं टक्कर से मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। थानापुलिस के अनुसार युवक की मौत सिर में गंभीर चोटें आने से हुईं हैं। क्योंकि मृतक हेलमेट नहीं लगाए था।