{"_id":"67c6e2d38d6a81476b04ac68","slug":"a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-on-a-jamun-tree-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1024915-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक
Tue, 04 Mar 2025 04:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 04 Mar 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस।
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला। बगल में उसका मोबाइल व शराब के दो क्वार्टर भी मिले। सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव रतनपुर निवासी गोलू (25) सोमवार की शाम घर से रठगांव के लिए निकला था। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटा। जिस पर चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश की। मगर उसका कहीं पता नहीं चला।
मंगलवार सुबह कुछ युवक पड़ोस के गांव की तरफ गए थे। वहां गांव रौंदपुर में संतोष की बगिया में जामुन के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। देखते ही देखते वहां लोगों का मजमा लग गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। जांच के दौरान पेड़ के पास जमीन पर युवक का मोबाइल फोन व शराब के दो क्वार्टर भी मिले। जानकारी पाकर परिजन भी पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई।
मृतक के नाना बलवीर ने बताया कि गोलू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। परिजनों के अनुसार वह जुआ खेलने व शराब पीने का आदी था। उसके फंदा लगाने की खबर से मां व भाइयों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अपराध निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फंदा लगाने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण हो सकेगा।